फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के दूरस्थ क्षेत्र गौला में शिक्षा बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी(पिथौरागढ़)। सीमांत विकास खंड मुनस्यारी के दूरस्थ क्षेत्र गौला में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। शिक्षकों की कमी के चलते गांव के बच्चे अन्यत्र पढ़ने को विवश हैं। पिछले वर्ष राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जहां बच्चों की संख्या 19 थी वहीं अब यह घटकर महज पांच रह गई है। ग्रामीणों ने जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेज शिक्षक की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


होकरा क्षेत्र के गांव गौला की प्रधान अनुली देवी ने कहा है कि गौला में राउमावि का संचालन 18 नवंबर 2010 से हो रहा है। पहले वर्ष यहां छात्र संख्या 19 थी जो अब घटकर महज पांच रह गई है। कहा है कि विद्यालय में एक ही शिक्षक की तैनाती की गई हैं उन्हें भी जरूरी कार्य से इधरउधर जाना पड़ता है। इसके चलते विद्यालय में ताला लग जाता है।

शिक्षक नहीं होने से गांव के 25 बच्चे अगल-बगल के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। कहा है कि यदि स्कूल में एक और शिक्षक की नियुक्ति हो जाती तो सभी बच्चे गौला में ही पढ़ते। कहा है कि जो पांच बच्चे वर्तमान में पढ़ रहे हैं वह भी बीपीएल परिवारों से हैं। यदि स्कूल किसी कारण से बंद हो गया तो उन बच्चों की भी पढ़ाई छूट जाएगी। उन्होंने शीघ्र एक शिक्षक की तैनाती विद्यालय में करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें