फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्मियों में बारिश का पानी स्कूलों में करेगा जल संकट दूर

Tue, 10 Feb 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के तीन ब्लॉकों के नौ विद्यालयों में गर्मियों में बारिश का पानी संकट दूर करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए इन विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को धरातल पर उतारा जाएगा। जल संस्थान की इस पहल से विद्यालयों में पानी की जरूरत पूरी होगी जिससे जल संरक्षण को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

गर्मियों में पानी की किल्लत से बचने के लिए जिले के डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी विकासखंड के नौ प्राथमिक, माध्यमिक और इंटर कॉलेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होंगे। इस योजना से गर्मियों में इन स्कूलों में पानी की समस्या दूर होगी। पानी की कमी से जूझ रहे विद्यालयों को चिह्नित कर जल संस्थान ने यह कदम उठाया है। इस योजना को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस योजना में 87,26,663 रुपये खर्च होंगे।
गर्मी से पहले पूरा होगा काम
जिले में चिह्नित नौ विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए जल संस्थान को धन मिल चुका है। जल संस्थान के मुताबिक गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि इन विद्यालयों में पानी की कमी दूर हो सके।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में लगेंगे सिस्टम
जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोराबूंगा, हरड़कटिया, दैधार, जाराबिजली, लेगधार और इंटर कॉलेज लुम्ती, जौलजीवी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
कोट
डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी के नौ स्कूलों में रेन वॉटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इससे इन विद्यालयों में पानी की कमी दूर होगी। वहीं जल संरक्षण भी होगा। - संदीप चतुर्वेदी, ईई, जल संस्थान, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें