फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत की सड़कों पर बारिश का फिर कहर

Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी/मुनस्यारी
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से ध्वस्त मुनस्यारी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टनकपुर-तवाघाट एनएच पर धारचूला से पहले नया बस्ती के पास भूस्खलन होने से मार्ग घंटों बंद रहा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोला जा सका। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


क्षेत्र में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, इसके चलते नया बस्ती के पास पहाड़ी की ओर से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इस स्थान पर पहले से पानी गिरते रहता था। शुक्रवार रात बारिश के चलते बरसाती पानी ने नाले का रूप ले लिया। इससे मलबा सड़क पर एकत्र हो गया। सड़क पर सुबह से ही आवागमन शुरू हो जाता है। इसके चलते पिथौरागढ़ और धारचूला से आने-जाने वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने काली नदी के किनारे से आवागमन किया।
उधर, थल-मुनस्यारी सड़क बनिक और रातीगाड़ में बंद हो गई। रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से सड़क का कटाव लगातार जारी है।

सड़क के दोनों ओर वाहन सात घंटे से अधिक समय तक खड़े रहे। रातीगाड़ के पास 40 मीटर सड़क का हिस्सा अति संवेदनशील हो गया है। मुनस्यारी के मिलनकुटिया नाले के एक बार फिर उफान पर आने से सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार ध्वस्त हो गई है। मिलनकुटिया के उल्का देवी मंदिर के पास जैंती में वायरक्रेट टूट गए हैं। इस सड़क पर नई बस्ती के भोलखोलटा में नाला उफान पर है। हालांकि, यह सड़क अभी बंद है, लेकिन वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे हैं। वहीं, मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर शंखधुरा में बीआरओ की सड़क टूट गई है।
विज्ञापन


मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय के गेट के पास का नाला एक फिर उफान पर है और नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। यह सड़क भी अभी बंद है। जौलजीबी-मदकोट मार्ग बरम और घिंघरानी में मलबा आने से बंद पड़ा है। मुनस्यारी-डांडाधार-घोरपट्टा-जैंती सड़क पर तल्ला घोरपट्टा में स्क्रबर ध्वस्त हो गया है। यह सड़क भी बंद है। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोग सहमे हैं।

इसके अलावा बारहमासी सड़क पर मटेला बैंड और घाट के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके चलते लगभग दो घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। मलबा हटाने के बाद यातायात सुुचारु हुआ। बारिश के कारण इस सड़क पर पिथौरागढ़ से घाट तक कई स्थानों पर मलबा गिर रहा है।

मलबे में दबकर पांच मवेशियों की मौत
पिथौरागढ़। बलुवाकोट क्षेत्र के पोखरी गांव में शुक्रवार रात भारी बारिश के दौरान एक गोशाला गिरने से दो बैल, एक बछड़ा और दो बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह धामी और पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद खालिद ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें