फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, बढ़ी ठंड

Fri, 30 Oct 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत / मंच। जिले में बृहस्पतिवार से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शुक्रवार को मंच, चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे। हिमालयी क्षेत्रों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई। जिले के कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश भी हुई।
विज्ञापन

चंपावत मुख्यालय में तड़के करीब 4:30 बजे बारिश हुई। इसके बाद करीब छह बजे फिर बारिश शुरू हुई, जबकि शाम करीब 4:45 बजे दोबारा बारिश हुई। सीमांत क्षेत्र मंच में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। ठंडी हवाओं के चलते यहां सर्दी का असर अधिक रहा। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दिया। लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें