फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में झूलापुल ठीक नहीं किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
मवानी झूलापुल को ठीक करने की मांग के लिए लोनिवि के अधिकारी को ज्ञापन देते सामाजिक कार्यकर्ता विक? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के मवानी झूलापुल की जर्जर हालत पर लोगों में लोनिवि के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर पुल का सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह दानू ने लोनिवि अस्कोट के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जर्जर हाल पड़े झूलापुल के सुधार के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मवानी दवानी और आलमा दारमा को जोड़ने वाला झूलापुल दो साल से जर्जर हालत में है। कई बार लोगों ने विभाग को इसकी जानकारी भी दी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
रविवार को तेज तूफान के चलते झूलापुल की रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अब ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गोरीछाल के 15 ग्राम सभाओं के छात्र-छात्राएं इस पुल से जीआईसी मवानी दवानी और प्राथमिक विद्यालय मवानी में पढ़ाई के लिए जाते हैं। शीघ्र ही मानसून काल शुरू हो जाएगा। यदि पुल का सुधार नहीं किया गया तो बरसात में पूरा क्षेत्र अलग-थलग पड़ सकता है। विक्रम दानू ने कहा कि एक सप्ताह में यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें