फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Protest: सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन, लंबित बिलों के भुगतान की मांग; दी चेतावनी

Thu, 05 Sep 2024 04:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों के भुगतान, गोदामों में धर्मकांटा लगाने की मांग पर जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों के भुगतान, गोदामों में धर्मकांटा लगाने की मांग पर जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिलों का भुगतान न होने से वे आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो धर्मकांटा न होने से बगैर तौल के उन्हें वितरण के लिए राशन दिया जा रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से राशन वितरण का कार्य ठप है।

बृहस्पतिवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उन्हें लाभांश और भाड़ा नहीं दिया गया है। पिछले एक साल से आंगनबाड़ी बाल पोषाहार के बिलों का भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गोदाम में धर्मकांटे की व्यवस्था नहीं है। गोदामों से उन्हें बगैर तौल के वितरण के लिए राशन दिया जा रहा है। अधिकतर बोरों में राशन कम होने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: युवती ने बहन को भेजा वीडियो...तब जाकर खुला दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


चेतावनी दी कि इन सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। समस्याओं का समाधान होने तक वे राशन वितरण नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज पांडे, कैलाश जोशी, ललित महर, मनोज कापड़ी, हरिप्रिया पांडे, होशियार सिंह, नरेंद्र सिंह, भुवन भट्ट सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें