पिथौरागढ़ में 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर रैली निकाली और धरना दिया। कहा वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से 18 हजार रुपये मानदेय देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति में इंटर पास सहायिका को वरीयता देने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल करने, गोल्डन कार्ड जारी करने, फोन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कर रही हैं। सरकार इन मांगों को पूरा करने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क न होने से पोषण ट्रेकर पर उपस्थिति दर्ज न होने से उनका मानदेय काटा जा रहा है। ऐसे में उन्हें ट्रेकर पर डाटा फीड करने के लिए समय दिया जाना चाहिए।