देवलथल तहसील में व्यवस्थाओं के सुधार की मांग के लिए प्रदर्शन करते बाराबीसी उत्थान समिति के पदाध?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील की अव्यवस्था के खिलाफ बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आधी अधूरी तहसील में समय से आय, स्थायी, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।
बुधवार को प्रदर्शन स्थल पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए स्थापित की गई देवलथल तहसील का कोई लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। पहले एसडीएम सप्ताह में एक दिन तहसील में बैठते थे।
एडीएम भी लंबे समय से नहीं आए हैं। लोहाकोट के पूर्व प्रधान शंकर सिंह सामंत ने कहा कि देवलथल तहसील सैन्य बहुल क्षेत्र है। उन्होंने शस्त्र का नवीनीकरण का कार्य भी देवलथल में करने की मांग उठाई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील का संचालन जिला पंचायत के पुराने भवन में किया जा रहा है। यह भवन भी जर्जर हाल हो चुका है। उन्होंने शीघ्र नया भवन बनाने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन करने वालों में बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह सामंत, बड़लचमू के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह चौहान, नरेश पांडेय, सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, नवीन पांडेय, मुकेश सामंत, दिनेश शास्त्री, अजय वर्ना आदि थे।