जिले की बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, जाजरदेवल नैनीसैनी सड़क, आठगांव शिलिंग मरसोली सिमलकोट सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने सड़कों को ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़कों को ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को बदहाल सड़कों से आक्रोशित लोग पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां बदहाल सड़कों को ठीक करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि पिछले माह हुई भारी बारिश से टनकपुर- पिथौरागढ़ राजमार्ग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़कों पर आवाजाही करना जानलेवा हो रहा है।
आठगांव शिलिंग मरसोली संपर्क मार्ग और जाजरदेवल नैनीसैनी संपर्क मार्ग का सुधारीकरण अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता पवन पाटनी और निशिद उप्रेती ने कहा कि जनहित में सरकार को टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द ठीक किया जाना चाहिए। युवा नेता जीत शर्मा और राजेश शर्मा ने कहा कि जाजरदेवल नैनीसैनी संपर्क मार्ग को ठीक करने की मांग की।
कांग्रेस नेता मन्नू ठकुराठी और जगदीश बिष्ट ने भी आठगांव शिलिंग मरसोली संपर्क मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र सड़कों को ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता नितेश कुमार, जीत शर्मा, मोहम्मद आसिफ, साकिर सलमानी, अंकित नाथ, दीपक भट्ट, लक्की नेगी, आयुष चंद, नीरज कुमार, राहुल जोशी, बृजेश कुमार, भावेश जोशी, लक्षित भंडारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।