फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेगांव में नया पुल बनाने की तैयारी 

Sun, 03 Dec 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में पांडेगांव नाले पर बन रहा नया पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के पांडेगांव नाले पर नया पुल बनाने के कारण लोगों को अगले दो महीने तक मुसीबत झेलनी पड़ेगी। लोनिवि ने जर्जर हो चुके पुराने पुल को तोड़ते हुए उसकी जगह नया पुल बनाने का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें कम से कम दो महीने का समय लगेगा। तब तक जीआईसी, डिग्री कॉलेज, बजेटी, पपदेव, सुकौली, हुड़ेती जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पांडेगांव के पुल को तोड़े जाने से अब दोपहिया वाहनों का संचालन भी नहीं हो रहा है। दोपहिया वाहनों के लिए स्टेडियम, जगदंबा कालोनी होते हुए जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, उसकी हालत भी ठीक नहीं है। कुछ स्थानों पर खराब सड़क और गड्ढों पर वाहन चला पाना संभव नहीं है। बड़े वाहनों के लिए वरदानी मंदिर होते हुए जिस सड़क के संचालन की बात कही जा रही है, उसकी दूरी इतनी ज्यादा है कि लोग उस रास्ते से जाना पसंद नहीं करेंगे।

अब सबसे बड़ी समस्या मरीजों को लाने, रसोई गैस का वाहन इलाके तक पहुंचाने और स्कूल बसों को ले जाने की हो जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने बताया कि पुल की अहमियत को देखते हुए काम जल्दी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने पहले यह मांग की थी कि पुल का निर्माण शीतकालीन अवकाश के दौरान किया जाए, लेकिन उनके इस प्रस्ताव को नहीं माना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें