फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: श्रीराम जन्मभूमि के जल से तैयार डाक टिकट पहुंचे

Thu, 21 Mar 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर में पहुंचे श्री राम जन्मभूमि से संबं​धित डाक टिकट। स्रोत: पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्रीराम मंदिर स्मारक टिकट पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर पहुंच गए हैं। इसकी कीमत 500 रुपये रखी गई है। इन टिकटों में सोने की परत और चंदन की खुशबू है। लोग चाहें तो डाकघर से इन टिकटों को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

इस टिकट को खास तौर पर राम जन्मभूमि की मिट्टी और जल को अंतर्निहित करके तैयार किया गया है। लोग इसे खरीदने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इस डाक टिकट में केवट के संग श्री राम के नाव में सवार होने, शबरी के बेर खाने, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, गरुड़, हनुमान और श्री गणेश के चित्र भी उकेरे गए हैं। डाक अधीक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि डाक टिकट में चंदन और मिट्टी की खुशबू की अनुभूति होती है। इनकी अच्छी डिमांड है। इसके लिए डाकघर के मुख्य काउंटर पर इसका पोस्टर भी लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें