सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने दो धर्म स्थलों की चार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- अगर कोई मुझसे पूछे- अगर आपको उत्तराखंड में एक जगह पर जाना चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जरूर देखने चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध स्थान हैं और मैंने भी अक्सर राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, यहां जाना सबसे यादगार अनुभव हैं, लेकिन कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर लौटना विशेष रहा।
सीएम धामी ने भी ट्विट कर कहीं ये बातें