फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसान हाट में हजारों के प्लम और आड़ू बिके

Sun, 21 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में किसान हाट का आयोजन किया गया। काश्तकार अमित जोशी हरी बीन, अंडे, बंदगोभी और सुधीर खर्कवाल शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, मालती भंडारी आलू, प्लम, आड़ू लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे अधिक लोगों ने प्लम और आड़ू की खरीदारी की। करीब पांच हजार की बिक्री इन फलों की हुई। इसके अलावा पहाड़ी अंडा, शिमला मिर्च, बद्री गाय का मट्ठा बिका। रोडवेज बस के यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सस्ती दरों पर उत्पाद खरीदे। प्लम 80, आड़ू 60 रुपये किलो बिका।
किसान हाट में कुल 10 हजार की आय हुई। इधर, काश्तकारों ने कहा कि अगर सप्ताह में दो बार किसान हाट का आयोजन किया जाता तो उनके लिए उत्पाद बेचना आसान नहीं होता है। कई बार ताजा उत्पाद नहीं बिकने के कारण खराब भी हो जाता है। ऐसे में नुकसान का अक्सर डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें