पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी, मुश्ताक अली एवं रणजी ट्रॉफी में चयन के लिए जिला अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार पांच से 12 अप्रैल तक ऊधमसिंह नगर में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद पिथौरागढ़ की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम रविवार को रवाना हुई। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ का पहला मैच छह अप्रैल को उत्तरकाशी से होगा। दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर और तीसरा पौड़ी से आठ अप्रैल को होगा।
टीम लीग आधार पर कुल छह मैच खेलेगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में प्रतिभाग करेंगे। टीम में कप्तान प्रदीप देवली, जीवन मेहता, रोहित दानू, गौरव जोशी, रोहित मेहता, विवेक भट्ट, तेजेंदर सिंह, आशिम, विनय कापड़ी, देवेंद्र धारियाल, रवि सिंह, साहिल रावत, विशाल जोशी, प्रतीक शर्मा शामिल हैं।
टीम मैनेजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी भी हैं। इस मौके पर भूपाल सिंह चुफाल, दिनेश भट्ट, प्रकाश दिगारी, आयुष जोशी, दिव्यांश पंत. एनएस बिष्ट, केएस सिर्खाल, प्रशांत भैसोड़ा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत आदि रहे।