बुधवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपाई जल संस्थान कार्यालय धमके। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है, इससे पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए ईई बिलाल युनुस से दूरभाष पर वार्ता की गई। तीन दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। मौके पर तुलसी कुंवर, कपिल उप्रेती, वकील अंसारी, योगेश पांडे, मुनीष वाल्मीकि, मोहित गड़कोटी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
जिले के 90 प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा आज भी सपना बना है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाया है। कब इन विद्यालयों को कम्प्यूटर उपलब्ध होंगे इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।