फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी ने 52 जोड़ी जूते पकड़े, युवक काली नदी पार कर फरार

Wed, 11 Sep 2024 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अवैध तरीके से काली नदी पार कर नेपाल ले जा रहे 52 जोड़ी जूते एसएसबी ने पकड़ लिए। इस दौरान जूते ले जा रहा नेपाली नागरिक नदी में कूद कर ट्यूब के सहारे भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूलाघाट में अवैध तरीके से काली नदी पार कर नेपाल ले जा रहे 52 जोड़ी जूते एसएसबी ने पकड़ लिए। इस दौरान जूते ले जा रहा नेपाली नागरिक नदी में कूद कर ट्यूब के सहारे भागने में कामयाब रहा।

एसएसबी 55 वीं वाहिनी के एसी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेठीगाडा और तालेश्वर के बीच सिमपानी से अवैध तरीके से काली नदी में ट्यूब के सहारे से सामान नेपाल भेजा जाता है। भारद्वाज के निर्देश पर एसआई विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम जब सिमपानी से गेठीगाड़ा की ओर आ रही थी तो एक व्यक्ति कंधे पर बोरा ले जाते दिखा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar News: डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कहा- एक हफ्ते के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करें
विज्ञापन


इस पर टीम ने उसका पीछा किया। युवक को इसकी भनक लगने पर वह बोरे को फेंक नदी में कूद रस्सी के सहारे बंधे ट्यूब के जरिए नेपाल भाग गया। एसएसबी ने बरामद जूते कस्टम विभाग को सौंपे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें