फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में है तितलियों की 194 प्रजातियों का संसार, आज से होगी गणना

Fri, 01 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य तितली कॉमन पीकॉक।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन विभाग के सहयोग से विंग्स फाउंडेशन आज से जिले में मौजूद तितली की गणना करेगा। दो से 10 मई तक तितलियों की गणना होगी। फाउंडेशन के मुताबिक, सीमांत जिले में तितलियों की 194 प्रजातियों का संसार है जो यहां की समृद्ध जैव विविधता के लिए सुखद है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के निदेशक जगदीश बिष्ट ने कहा कि इसका उद्देश्य जिले में मौजूद तितलियों की विविधता का दस्तावेजीकरण करना एवं उनके संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि गणना के पिछले सात संस्करणों में अब तक 194 प्रजातियों की तितलियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है। इस वर्ष भी तितलियों की अन्य प्रजातियों का पता लगाया जाएगा।
डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि गणना के आठवें संस्करण में तितलियों का दस्तावेजीकरण, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं फोटोग्राफी के माध्यम से नागरिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इस पहल से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें