फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से 19 घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे

विज्ञापन
पिथौरागढ़-घाट एनएच बंद। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली बैंड के पास मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे 19 घंटे बंद रहा। इस दौरान कई वाहन फंसे रहे। सुबह 10 बजे मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से घाट तक इस समय बारहमासी सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। हाईवे में दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे दिल्ली बैंड में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे वाहनों का संचालन ठप हो गया। एनएच ने मलबा हटाने के लिए पोकलैंड और जेसीबी भेजी, लेकिन पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से मलबा नहीं हटाया जा सका। सड़क बंद होने से पीलीभीत, हल्द्वानी, टनकपुर मंडियों से सब्जी, राशन, गैस सिलिंडर, दूध आदि के वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी।
रविवार सुबह आठ बजे से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद लगभग 10 बजे सड़क खोली जा सकी। सड़क बंद होने से रविवार को समाचार पत्र भी 11.30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार को भी मलबा आने से रात भर एनएच में यातायात बाधित रहा था। दस दिन पूर्व भी दिल्ली बैंड और घाट पुल के समीप मलबा आने से पांच दिन तक बाधित रहा था। नेशनल हाईवे में कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। पिछले माह बोल्डर की चपेट में आने से एक कार सवार बुरी तरह से घायल हो गया था। कई स्थानों पर अभी भी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें