धारचूला अस्पताल में सियार के काटने से घायल महिला का उपचार करते चिकित्सा कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला के ग्राम सभा बुंगबुंग के सिमखोला, जिप्ति, गाला, छकन, नजंग आदि क्षेत्रों में सियारों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है।
सियारों ने नारायण सिंह, डिगर सिंह, द्रोपदी देवी, प्रकाश सिंह, आसमती देवी को घायल कर दिया। रविवार को सभी को धारचूला चिकित्सालय लाया गया। डॉ. अमीर आलम ने बताया कि सभी पांच मरीजों को प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी को टीटी और रैबीज की पहली डोज लगा दी है। धर्म सिंह और रूप सिंह दानू ने प्रशासन से सियारों से निजात दिलाने और घायलों को वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद