फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड, चोटियों पर हिमपात

Fri, 11 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। जिले के सभी स्थानों पर आज हल्की बारिश हुई। मुनस्यारी में दिनभर रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। मुनस्यारी के निकट खलियाटाप, बेटुलीधार, कालामुनि में आज फिर बर्फ गिर गई है। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो मुनस्यारी नगर में भी अगले 24 घंटे में  बर्फ गिर सकती है। मुनस्यारी में आज सुबह न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

धारचूला तहसील के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो गया है। नारायणआश्रम से आगे गर्ब्यांग, गुंजी,  कालापानी, नाभीढांग, कुटी में जमकर बर्फबारी हुई है। लिपुलेख में पिछले दो दिन से लगातार बर्फ गिर रही है। अब इन इलाकों में आबादी नहीं रहती। सभी लोग शीतकालीन प्रवास पर घाटियों को जा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बौछारें गिरने और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना बनी रहेगी। अभी बारिश खेती को फायदा पहुंचाने लायक नहीं हुई है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलों के लिए तत्काल बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें