फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम विजयी

विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबॉलआमंत्रण प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ की टीम - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन रही। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए अंडर 17 बालक वर्ग के फुटबॉल फाइनल में पिथौरागढ़ ने पौड़ी गढ़वाल को 1-0 गोल से हराया।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से छह मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ अंडर 17 बालक वर्ग की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को हराकर खिताब जीता।
प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने पहले एकतरफा मुकाबले में 7-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में चमोली को 3-1 से हराकर पिथौरागढ़ सेमीफाइनल में पहुंचा।
सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में टीम ने मैनेजर पंकज भट्ट के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, धारचूला हरीश धामी, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट मीना गंगोला, डीएम आनंद स्वरूप, सीडीओ अनुराधा पाल, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत आदि ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें