झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के सुर्नया गांवपालिका 8 सेला गांव निवासी धन बहादुर साउद (45) की अज्ञात कारणों से भारत के जयपुर में मौत हो गई।
धन बहादुर साउद 20 वर्षों से जयपुर में रोजगार कर रहा था। मृतक के पारिवारिक सदस्य राम सिंह साउद ने बताया कि धन बहादुर एक माह पूर्व ही अपने बेटे की शादी कर रोजगार के लिए जयपुर लौटे थे। उनकी मौत से परिजन स्तब्ध हैं। जयपुर से धन बहादुर के शव के घर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके घर में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। संवाद