फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अक्तूबर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली

Sun, 21 Jul 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली और राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन अक्तूबर माह में होगा। इससे पूर्व भी वर्ष 2014-15 में पिथौरागढ़ में अंतर राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता और मोटर बाइकिंग का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला धार्मिक ही नहीं साहसिक पर्यटन की दृष्टि से भी कई संभावनाओं से भरा है। एक ओर आदि कैलाश, ओम पर्वत और एतिहासिक पाताल भुवनेश्वर गुफा, महाकाली मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिर जिले को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बना रहे हैं तो दूसरी ओर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, मोटर बाइकिंग, पर्वतारोहण की सुविधाओं से साहसिक पर्यटन की भी व्यापक संभावनाएं हैं। वर्ष 2016 में पिथौरागढ़ में विश्व स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। इस प्रतियोगिता में शामिल 60 पायलटों में 18 विदेशी पायलटों ने भी सोरघाटी के ऊपर उड़ान भरी थी। इससे पहले मुनस्यारी में पहाड़ी पगडंडियों पर खलिया से देकर दराती तक साइकिलिंग हो चुकी है। इस साइकिलिंग प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में विदेशी साहसिक पर्यटकों ने भाग लिया था। जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर पर्यटन विभाग अक्तूबर में राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश भर से साहसिक पर्यटक प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के नेचर, वाइल्ड लाइफ से संबंधित फोटो भी देखने के लिए मिलेंगे।

पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कार्य किया जा रहा है। अक्तूबर माह में मोटर बाइक रैली और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। -कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें