फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jul 2024 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट में बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली कटौती से आक्रोशित लोग एनएसयूआई नेता पंकज मेहरा के नेतृत्व में बलुवाकोट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां यूपीसीएल के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बलुवाकोट क्षेत्र में मौसम साफ होने के बाद भी यहां बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली से संचालित काम धंधे ठप पड़ रहे हैं। उन्होंने बलुवाकोट का ट्रांसफार्मर बदलकर अधिक क्षमता वाला ट्रांसफर लगाने की मांग की है। इस मौके पर भूपाल चंद, डॉ. रमेश चंद, पुनीत चंद, राजू, त्रिलोक सिंह धामी, भूपेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें