फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ प्रकाश व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद और अन्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने पथ प्रकाश व्यवस्था सवाल उठाए हैं। सभासदों ने कहा कि वे लंबे समय से सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पालिका बोर्ड बैठकों में सवाल उठा रहे हैं लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा है। इस दौरान कुछ सभासदों ने हंगामा भी काटा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। सभासदों ने कहा कि उनके वार्डों में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था खराब है। अभी तक वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। सभासद नया बाजार अनिल माहरा ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने के कारण नवरात्र के पर्व पर नगरवासियों को अंधेरे में रहना पड़ा जो पालिका की कमी है।
सभासद भावना नगरकोटी ने कहा कि उनके दौला वार्ड में कार्यों की हर बोर्ड बैठक में अनदेखी की जा रही है। वार्ड में पथ-प्रकाश के साथ ही रास्तों का हाल बेहाल है। सभासद बसंत राम, नीरज कुमार, किशन खड़ायत, पवन माहरा, दिनेश कापड़ी, ललित मोहन पुनेड़ा ने भी सफाई व्यवस्था के लिए बोर्ड बैठक में हंगामा काटा। पालिकाध्यक्ष ने भी कहा कि नगर के हिस्सों में सफाई व्यवस्था सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

31 करोड़ से होंगे कार्य
पिथौरागढ़। पालिका की बोर्ड बैठक में 31 करोड़ से अधिक का बजट पारित हुआ। पालिका नगर के 20 वार्डों में विकास कार्यों पर इसे खर्च करेगी। बैठक में समस्त सभासद और पालिका के कर्मी मौजूद रहे।
विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने का विरोध
पिथौरागढ़। ग्रामीण क्षेत्रों को नगरपालिका में शामिल करने का विधायक मयूख महर ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पालिका में शामिल गांवों का विकास अब तक नहीं हो पाया है। अब फिर नए गांवों को शामिल करने का औचित्य नहीं होता है।
मंगलवार को आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में विधायक मयूख महर भी पहुंचे। शासन ने पालिका से ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। बोर्ड बैठक में इस मामले को उठाया जाना था। विधायक मयूख महर ने कहा कि पालिका में शामिल होने से गांवों का विकास रुकेगा जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
सभासद पवन माहरा ने कहा कि नगर के 20 वार्ड वर्तमान में तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें प्रकाश और सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। रास्ते भी बेहद खराब हैं। ऐसे में इन गांवों को पालिका में शामिल कर सिर्फ लोगों की समस्याओं को ही बढ़ावा मिलेगा और समाधान कुछ नहीं होगा। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सभासदों ने विधायक का स्वागत किया।

पिथौरागढ़ में पालिका की बोर्ड बैठक में बोलते विधायक। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें