फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Wed, 19 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डाठ पुल की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के डाठ पुल के निर्माण के चलते बनाए गए अस्थायी पुल की खराब हालत को लेकर लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि लोनिवि पुल के निर्माण के दौरान जनसुविधा का ध्यान नहीं रख रहा है। सभासद वाल्मीकि ने कहा कि लोनिवि ने निर्माणाधीन पुल के पास ही यातायात संचालन के लिए अस्थायी पुल बनाया है। इस पुल पर गंदा पानी और कीचड़ जमा रहता है। नतीजतन वाहन रपट रहे हैं। लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पुल से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन विभाग इस पर कतई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि अस्थायी पुल में पानी की निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही यातायात सुगम बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। इन लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में अस्थायी पुल से हो रही दिक्कतों का मामला उठाया है। साथ ही अस्थायी पुल को दुरुस्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन में आशीष सिंह, नीरज सिंह मेहता, हिमांशु, पवन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें