फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाईचारे के साथ मनाएं ईद

Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । थाना प्रभारी सुरेश कंबोज ने ईद त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने ईद को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने एक जुलाई से भारत में लागू होने जा रहे नए कानून की जानकारी दी। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी। यहां अपर उप निरीक्षक लेखराज राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, जगदीश जोशी, आलोक शर्मा, अयूब अहमद, नौशाद अहमद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

ईद पर्व शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान

पिथौरागढ़। ईद पर्व को देखते हुए आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सीएलजी सदस्यों, वॉलंटियर्स, पीस कमेटी के साथबैठक की गई। सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्व शांतिपूर्वक मनाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जानकारी डॉयल- 112 के माध्यम से स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिये गए ताकि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें