फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए फिर सड़क पर उतरे लोग

Tue, 06 Mar 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राईआगर में जाम लगाते सड़क न बनने से नाराज चामाचौड़ा क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सड़क सुविधा से वंचित चामाचौड़ा क्षेत्र के सेला, सिमायल, गनौरा आदि गांवों के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने राईआगर में सवा घंटे तक जाम लगाकर यातायात बाधित रखा। लोगों में सड़क नहीं बनने को लेकर जबर्दस्त गुस्सा था। प्रशासन और विभाग के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। जाम की सूचना पर विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पाताल भुवनेश्वर-चामाचौड़-चौड़मन्या संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल के नेतृत्व में राईआगर पहुंचे लोग मंगलवार सुबह 10.45 बजे राईआगर-सेराघाट-हल्द्वानी मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। उन्होंने सरकार और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। समिति अध्यक्ष रावल ने कहा कि पीएमजीएसवाई से राईआगर-भूल की अध्याली तक 10.7 किमी और लोनिवि से पाताल भुवनेश्वर-सिमायल-चामाचौड़-चौड़मन्या तक 15.5 किमी सड़क स्वीकृत है, लेकिन सड़कों को वन भूमि से मुक्त कराने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नतीजतन सड़क सुविधा के अभाव में इन गांवों के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। सर्वाधिक दिक्कत मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में होती है। उन्हें 5 से 10 किमी डोली में ढोना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु आगरी ने कहा कि अब भी सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, जाम की सूचना पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एसडीएम सोहन सिंह, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंचीं। विधायक और अधिकारियों ने संघर्ष समिति के लोगों से वार्ता की। अधिकारियों ने राईआगर-भूल की अध्याली सड़क की वन भूमि की बाधाओं को चार से छह माह में दूर कराकर काम शुरू कराने का लिखित आश्वासन दिया, जबकि लोनिवि की ओर से बताया गया कि पाताल भुवनेश्वर-चौड़मन्या सड़क के वन भूमि के प्रस्तावों पर भारत सरकार के नोडल से कुछ आपत्तियां लगी हैं। आपत्तियों का निस्तारण कर प्रस्ताव नोडल को भेजा जाएगा। इस पर संघर्ष समिति के लोग मान गए। इस दौरान गोविंद सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, राधे लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र राम, मनोज आगरी, लक्ष्मण सिंह रावल, रवि दशौनी, राम लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें