पिथौरागढ़। जिले के 16 राजकीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं को संचालित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कौशल विकास करना है। इनके माध्यम से व्यावहारिक कौशल, तकनीकी, उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिले के जीआईसी पिथौरागढ़, एसडीएम जीआईसी, जीजीआईसी डीडीहाट, जीजीआईसी धारचूला, जीआईसी मुनस्यारी, महाकाली जीआईसी गंगोलीहाट, गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, जीआईसी मुवानी, जीआईसी बरम, जीआईसी बेड़ीनाग, जीजीआई पांखू, जीएमआईसी मदकोट, जीआईसी धारचूला, जीआईसी डोर, जीआईसी बनकोट, जीआईसी जाैरासी में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा पर ज्ञान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक विजन इंडिया सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शिक्षक ही व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित करते हैं। इसमें छात्र-छात्राओं को ऑटोमोबाइल सर्विस सलाहकार, हाउस कीपिंग ट्रेनी, एग्रीकल्चर, डाटा एंट्री ऑपरेटर संबंधित विषय पर शिक्षा दी जाती है।
व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित होने से छात्र-छात्राओं में कौशल विकास हो सकेगा। विद्यार्थियों के सम्मुख उद्यमिता के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित करने में काफी सहायता प्राप्त होगी।
हरक राम कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़।