पिथौरागढ़। विण विकासखंड के ढुंगा भूल में 11.99 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र अस्तित्व में आया है। इसका शुभारंभ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, निवर्तमान प्रधान मंजू देवी ने फीता काटकर किया। महर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन बनने से इसका लाभ क्षेत्र के नौनिहालों और महिलाओं को मिलेगा। परियोजना अधिकारी रेखा सौन ने कहा कि पर्याप्त जगह न होने से बच्चों, गर्भवतियों और धातृ महिलाओं को दिक्कत हो रही थी। अब अपना भवन होने से सभी को राहत मिलेगी। इस मौके पर सुपरवाइजर विमला बसेड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद