फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के पियक्कड़ों की होगी पौ-बारह

Wed, 04 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अक्सर लोग जनहित की मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हैं, ज्ञापन दिए जाते हैं। पर सरकारी महकमे इन मांगों पर जल्द गौर फरमा ले, ऐसा कभी-कभार ही होता होगा। पर शराब की दुकान खुलने की मांग पर प्रशासन ‘गंभीर’ है। पियक्कड़ों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अफसरों ने पाटी में एक और शराब की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव आबकारी आयुक्त को भेजा है। काश यह तत्परता  बालिकाओं के लिए अलग कालेज खोलने और सुरक्षा के थाना बनाने भी होती, जिसकी मांग करते-करते लोगों के गले तक सूख गए हैं। पर गला तर करने वालों की प्रशासन ने जल्द सुन ली है।
विज्ञापन


जिले में  6 विदेशी और 9 देशी शराब की दुकानें हैं। इन दुकानों से करीब 30 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं प्रशासन ने लोगों की मांग पर पाटी तहसील में मौजूदा एक दुकान को बढ़ाकर दो करने का प्रस्ताव भेजा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पाटी की 11 लाख रुपए अधिभार वाली दुकान को देवीधुरा शिफ्ट करने के अलावा पाटी में 1 लाख रुपए अधिभार वाली दुकान खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यालय से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर पहली अप्रैल से पाटी तहसील में दूसरी दुकान खोली जाएगी। बताया जाता है कि शराब की दुकान खोलने की मांग देवीधुरा मेले की तैयारी को लेकर हुई मीटिंग में लोगों ने प्रशासन से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें