फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने को लेकर भूइयां के ग्रामीण एकजुट

Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
एसडीएम से मांगी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्रामपंचायत मूलाकोट के राजस्व ग्राम भूइयां के लोगों ने सोमवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि ढाई वर्ष पहले लोनिवि खंड लोहाघाट ने गांव के लिए सड़क निर्माण हेतु सर्वे कर पिलर लगाए थे, लेकिन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रोड के अभाव में लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी, प्रसव वेदना की हालत में महिलाओं को चारपाई में ढोकर सड़क तक लाना पड़ता है समय पर उपचार न मिलने के कारण से लोगों को खतरा रहता है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह, पूरन भट्ट, गिरीश पचौली, गिरीश पनेरु, देवकी देवी, रमेश सिंह, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी आदि थे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें