फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौली में दो मकान ध्वस्त

Tue, 05 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
अमौली में दो मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। ब्लॉक के अमौली ग्राम पंचायत में शनिवार को आई तेज बारिश के चलते दो मकान ध्वस्त हो गए। अमौली गांव के कृषक जगदीश चंद्र के पुश्तैनी मकान की छत, दीवार ढह गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। पुस्तैनी मकान में केवल मवेशी रहते हैं। जगदीश चंद्र अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ दूसरे घर में रह रहे हैं। गांव में ही गरीब बसंती देवी के मकान की हालत इससे भी खतरनाक है।
विज्ञापन


बसंती देवी के परिवार में कुल पांच लोग रहते हैं। जिनमें उनकेे तीन बच्चों के साथ मानसिक रूप से कमजोर पति जगन्नाथ भी है। इसलिए परिवार की जिम्मेदारी बसंती देवी पर है। आजीविका का साधन एक मात्र भोजन माता के पद से होने वाली आय है।

राजस्व उपनिरीक्षक राजीव महरा ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन भट्ट, ग्राम प्रधान सुरेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता भट्ट ने एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से डीएम से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें