बलुवाकोट में शिक्षकों की तैनाती पर धरने पर बैठे अभिभावक। संवाद
धारचूला(पिथौरागढ़)। बलुवाकोट जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर छठे दिन भी अभिभावकों का धरना जारी रहा। उन्होंने कहा शिक्षकों की तैनाती होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
छठे दिन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा, एसएमसी अध्यक्ष पुष्कर सिंह ऐरी, जय राम आगरी, जमन राम, दीपा देवी, आनंदी देवी, हंसा देवी धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार मांग के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा शिक्षकों की तैनाती होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. रमेश चंद, पूर्व प्रधान हरीश आर्या, खीम राम, प्रधान पूरन ग्वाल, बीडीसी सदस्य पदम राज जोशी, महेश सामंत, पूरन राम, जीवन सिंह, महेंद्र राम, सुरेश चंद्र, रतना देवी, धरम सिंह फिरमाल, जयंती देवी, कल्याण दत्त, त्रिलोक सिंह ऐरी ने धरने को समर्थन दिया। संवाद