फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानि पिला दे पनेरा तेरि खुटि सलाम...

Wed, 16 Nov 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले में मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। पिथौरागढ़ से आए प्रकाश रावत एंड पार्टी ने जब मंच पर गीतों को जलवा बिखेरा तो दर्शक झूमने लगे। उन्होंने पानि पिला दे पनेरा तेरि खुटि सलाम और लठि टेक्यो बोजो बोक्यो लाउ लाउ लाउ गीत पेश किया।
विज्ञापन


मंगलवार रात मंच पर नैनीसैनी कला विकास समिति, ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। अतिथि कलाकारों की प्रस्तुति से पहले स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों ने कुमाऊंनी, रं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। महाकाली के ठीक किनारे बने सांस्कृतिक मंच में कार्यक्रम देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।

मेलाधिकारी आरके पांडे ने बताया कि मेला शांतिपूर्वक चल रहा है। सरकारी विभागों के स्टालों से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लगभग सभी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। उद्यान विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के स्टाल से लोगों को कई जानकारियां दी जा रही हैं। नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेसी दौलत पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, लीला बनंग्याल, शकुंतला दताल, सीओ हिमांशु साह समेत कई अन्य लोग थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करन थापा और डीएन भट्ट ने किया।
विज्ञापन


संगम में सैकड़ों लोगों ने किया स्नान
महाकाली और गोरी के संगम पर बुधवार को मार्गशीर्ष संक्रांति पर सैकड़ों लोगों ने स्नान किया और ज्वालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जौलजीबी के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर की बड़ी मान्यता है। पहले जब यात्रा पैदल होती थी तब कैलाश यात्री ज्वालेश्वर मंदिर में पूजा के बाद ही आगे बढ़ते थे।

अभी व्यापार ने नहीं पकड़ी गति
जौलजीबी मेले में खरीदारी बहुत कम हो रही है। नोटबंदी का असर मेले पर भी पड़ा है। व्यापारी 1000 और 500 का नोट तो ले रहे हैं, लेकिन जिन लोगों के पास यह नोट हैं उनको पहले जमा कराने की चिंता सता रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने कहा कि व्यापार धीरे-धीरे गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें