फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में मिश्का, भाषण में स्वाति प्रथम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित चित्रकला के विजेता पुरस्कार के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र और आठ कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से शहीद दिवस पर आयोजित ऑनलाइन चित्र और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में मिश्का श्रीवास्तव और भाषण में स्वाति प्रथम रहीं।
विज्ञापन

शहीद दिवस पर गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में मिश्का, निष्का मनोला व राहुल द्विवेदी और भाषण प्रतियोगिता में स्वाति, स्वर्णिका वर्मा व लोकेश नयाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि आठ कुुमाऊं रेजीमेंट की प्रथम महिला परंपरा थापा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से इस तरह के आयोजनों में भाग लेने और भविष्य के प्रयासों के लिए अपने व्यक्तित्व को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने आयोजकों से भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने की मांग की। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा समेत सभी आयोजकों ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें