फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भुजगड़ पुल से गुजर रहे क्षमता से अधिक भार वाले वाहन

Mon, 03 Jun 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी के जर्जर भुजगड़ पुल से गुजरता ग्रिफ का लोडेड वाहन। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर नाचनी के भुजगड़ नदी पर 62 वर्ष पूर्व बने मोटर पुल पर तय सीमा से दो गुना भार वाले वाहन भी गुजर रहे हैं। प्रशासन और लोनिवि को यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 1961 में भुजगड़ नदी पर 70 मीटर लंबे गार्डर पुल का निर्माण हुआ था। इसकी क्षमता 16.2 टन भार वहन करने की है। इसका बोर्ड भी पुल पर लगाया गया है। पिछले एक दशक से पुल जर्जर हालत में है। मुनस्यारी छोर की ओर पुल बिना अपरमेंट के कच्ची चट्टान में है। पुल के दोनों ओर शौचालय होने से गार्डर पांच मिलीमीटर तक जंग खाकर गल चुके हैं। ऐसे खस्ताहाल पुल से आठ टन के ट्रक पर 21 टन का पोकलेन चढ़ाकर आवाजाही हो रही है।
यदि लोनिवि और प्रशासन ने समय रहते पुल की सुरक्षा के उपाय नहीं किए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में लोनिवि डीडीहाट के अधिशासी अभियंता अंकित राणा ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

पुल की हालत को देखते हुए पुल के समानांतर में डेढ़ लेन का नया पुल बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पुराने पुल पर गुजर रहे तय भार सीमा से अधिक वाहनों को रोकने के लिए होमगार्ड, चौकीदार तैनात किए जाएंगे। पुल पर क्षमता से अधिक भार ले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें