फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर सीसीटीवी लगाने के आदेश

Thu, 22 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चुनाव में मतदाताओं को अवैध शराब का प्रलोभन देने से रोकने के लिए शराब की दुकानों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी न लगाने पर दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि 25 दिसंबर से शराब की दुकानों में सीसीटीवी काम करने लगेंगे, ताकि एफएलटू गोदाम से ठेके वाली मदिरा की दुकानों में जाने वाली शराब का निकासी का रिकार्ड रखा जा सके। उन्होंने कहा इससे अवैध मदिरा पर प्रतिबंध लगेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में जितनी भी देसी, विदेशी शराब की दुकानें हैं। उन दुकानों के प्रतिदिन का स्टाक का विवरण संबंधित उपजिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी से एक कंप्यूटर सिस्टम को सेेटेलाइट सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जिन दुकानों में सीसीटीवी नहीं लगेगा, उन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ओवर रेटिंग पर भी अंकुश लगने की उम्मीद
पिथौरागढ़। इस जिले में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग आम बात है। ओवर रेटिंग की बातें कई बार उठ चुकी है लेकिन इस लूट पर जिम्मेदार सरकारी अमला कोई कदम नहीं उठाता। शराब की दुकानों में सीसीटीवी लगने से ओवर रेटिंग पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जाग गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी का फैसला इस लूट पर भी लगाम कसने में सहायक सिद्ध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें