गोगना ग्राम पंचायत के चुपकोट बैंड में शराब की दुकान खोलने से आक्रोशित लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। सं
पिथौरागढ़। गोगना में शराब की दुकान खोलने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने दुकान को बंद करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शराब की दुकान बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को गोगना, निशनी और सिमली के ग्रामीण जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गोगना के चुपकोट बैंड पर शराब की दुकान खोली जा रही है। इसी स्थान से पांच स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं। इसके बाद भी यहां शराब की दुकान की खोली जा रही है। उन्होंने जल्द दुकान को बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहां हयात सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुनीता देवी, दीपा देवी रतन राम, अशोक कुमार, गंगा राम, नर सिंह, भवानी राम, शिव राम, रमेश राम, धनी राम, प्रेम राम, मोहन राम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद