फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के अस्पतालों में होगा ओपीडी में बदलाव, सुबह नौ बजे से खुलेंगे

Fri, 30 Oct 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक नवंबर से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल जाएगा। सुबह नौ बजे सभी अस्पताल खुलेंगे और दोपहर तीन बजे तक ओपीडी संचालित होगी। जाड़े का मौसम शुरू होते ही सभी अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि एक नवंबर को रविवार होने से यह आदेश सोमवार से लागू होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले के सभी अस्पताल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हो रहे हैं। एक नवंबर को रविवार होने से अब दो नवंबर से सभी अस्पतालों में सुबह नौ बजे से ओपीडी होगी। सर्दियों के मौसम में दिन छोटे और रात लंबी होने से ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। 28 फरवरी तक अस्पताल इसी तरह संचालित होंगे। दिन छोटे होने से कई मरीज देरी से अस्पताल में पहुंच रहे हैं इससे उन्हें जांच और इलाज कराने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अब ओपीडी के समय में बदलाव होने से मरीजों को खासी राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल ने बताया कि जाड़ों के मौसम में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। मार्च में इसमें फिर से बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें