पिथौरागढ़ के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे मरीज। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
ग्रीन जोन में शामिल पिथौरागढ़ जिले में लॉकडाउन में दी जा रही ढील के दौरान सुबह सात बजे से दिन में एक बजे तक बाजार में भीड़ रही। मंगलवार को प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिकों में भी ओपीडी हुई। निजी अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग पास बनवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे।
लॉकडाउन के बाद से जिले के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद थी। केवल जिला अस्पताल में ही गंभीर रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे थे। कोरोना का कोई मामला नहीं आने से जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है।
इसका असर 20 अप्रैल से ही दिखने लगा था। दूसरे दिन मंगलवार को भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग अस्पताल और बैंकिंग सहित अन्य कामों के लिए घरों से निकले। लघु उद्यमी भी पास बनाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। पास जारी होने पर लघु उद्यमियों को कार्यस्थल पर नियमों का पालन करना होगा।