फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली मजदूरों को घर से निकाला, जिला पंचायत सदस्य के पति समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। संकट के समय जब लोग अनजानों की मदद करने में बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं, ऐसे समय भी कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने मजदूरों का उत्पीड़न करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने जिला पंचायत के सदस्य के पति समेत दो लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना के बाद तथ्य सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नेपाल के विभिन्न जिलों के 13 मजदूरों को एसएसबी ने महाकाली नदी के किनारे कोठेरा गांव में पकड़ा था। मजदूर ट्यूब से महाकाली नदी पार कर नेपाल जाने की फिराक में थे। पकड़े गए नेपाली मजदूरों में दो लोग अपने पिता के मरने बाद क्रियाकर्म कर रहे हैं। एसएसबी ने सभी लोगों को झूलाघाट पुलिस को सौंप दिया। नेपाली नागरिकों ने पुलिस को बताया वे तड़ेमियां जिला पंचायत सदस्य के पति जीवन कोहली और निर्मल ठेकेदार के यहां काफी समय से काम कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद ठेकेदार ने उनको कमरे में निकाल दिया है।
थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया दोनों ठेकेदारों के खिलाफ धारा 188 महामारी रोग अधिनियम, 269 महामारी नियंत्रण कानून और 51 ख संक्रमण को फैलाने के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की विवेचना एसआई संजय विश्वकर्मा को दी गई हैं। साक्ष सही पाए जाने पर दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें