फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच लाख लोगों के उपचार के लिए सिर्फ 48 डॉक्टर

Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। बगैर प्रतिस्थानी स्थानांतरण और चिकित्सकों के पीजी के लिए जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है 14 चिकित्सकों का बगैर प्रतिस्थानी स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं 42 चिकित्सक पीजी के लिए गए हैं। ऐसे में अब पांच लाख लोगों के लिए उपचार की जिम्मेदारी सिर्फ 48 चिकित्सकों पर है। ऐसे चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ गई हैं।
विज्ञापन

जिला, महिला सहित 59 छोटे-बड़े अस्पतालों में चिकित्सकों के 174 पद स्वीकृत हैं। पहले ही इन अस्पतालों में 70 चिकित्सकों के पद रिक्त थे। चार महीने पूर्व बगैर प्रतिस्थानी के 14 चिकित्सकों का स्थानांतरण जिले से बाहर कर दिया गया। इनकी जगह प्रतिस्थानी चिकित्सक न मिलने से अस्पतालों में इनकी कमी हो गई है।
बगैर प्रतिस्थानी चिकित्सकों को कार्यमुक्त न करने की बात तो हुई जो हवाई साबित हुई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब सभी 14 चिकित्सक कार्यमुक्त होकर जिले से बाहर चले गए हैं। वहीं 42 चिकित्सक पहले ही पीजी के लिए बाहर गए हैं। सरकारी दस्तावेजों के लिहाज से ये चिकित्सक अस्पतालों में तैनात हैं लेकिन फिलहाल सभी जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जमीनी स्तर पर जिले के अस्पतालों में अब सिर्फ 48 चिकित्सक ही पांच लाख की आबादी का उपचार कर रहे हैं। मौजूदा समय में जिले के अस्पताल खाली हैं और मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। चिकित्सकों की कमी कब पूरी होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
जिला, महिला अस्पताल में चिकित्सकों के 19 पद रिक्त
पिथौरागढ़। जिला और इससे संबद्ध महिला अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद स्वीकृत हैं। दोनों अस्पतालों में सिर्फ 23 स्थायी चिकित्सक तैनात हैं जबकि 19 पद रिक्त हैं। जिले के अन्य अस्पतालों में विशेषज्ञ न होने से सबसे अधिक दबाव इन दोनों अस्पतालों में रहता है। ऐसे में 11 बांडधारी चिकित्सकों की तैनाती कर मरीजों को राहत पहुंचाई जा रही है। रिक्त पदों के सापेक्ष आठ बांडधारी चिकित्सक भी विभाग को नहीं मिल सके हैं।
सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि कोट-निश्चित तौर पर चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं इसकी सूचना शासन को दी गई है। उम्मीद है जल्द जिले को चिकित्सक मिलेंगे। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री ने जिला भ्रमण पर पहुंचकर इसका आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें