फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जमन सिंह के गांव तक एक किमी सड़क का नहीं हो सका निर्माण

विज्ञापन
अस्कोट के रसगाड़ी के शहीद के घर तक जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। रसगाड़ी के कारगिल शहीद जमन सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया लेकिन उनके गांव तक आज भी सड़क नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तत्कालीन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने जमन सिंह के घर आकर परिजनों को शहीद के नाम से मोटर मार्ग का निर्माण करने का आश्वासन दिया था। लोनिवि ने शहीद के घर तक पांच किमी सड़क का सर्वे कर शासन को भेजा था, जहां से एक किमी की ही स्वीकृति मिली। शहीद के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन देव सिंह भी सड़क की आस में तीन वर्ष पूर्व स्वर्ग सिधार गए। माता दिगंबरी देवी (80) को विश्वास है कि एक दिन उनके गांव तक जरूर सड़क पहुंचेगी। शहीद जमन सिंह धामी के गांव रसगाड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि विभाग से मामले में बात की गई तो बजट मिलने पर काम होने की बात बताई गई। उन्होंने डीडीहाट के जनप्रतिनिधियों के साथ ही शासन-प्रशासन पर शहीद के अपमान का आरोप लगाया है।
वर्ष 2021में फिर से शहीद जमन सिंह के गांव तक सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर भेजी गई है। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। - हेमंत चंदोला, सहायक अभियंता, लोनिवि अस्कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें