फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नकली करेंसी मिलने के मामले में एक पर मुकदमा

Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर दो लोगों को नकली भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा है। एसएसबी की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि एसएसबी डी कंपनी के निरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कपिल, धर्मेंद्र, देवेंद्र आदि बंगाली बस्ती मार्ग केनाल कॉलोनी पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाइक में जा रहे दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए रोका गया। वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगे। तलाशी में आरोपी रुद्रपुर जिला यूएस नगर निवासी अनिकेश कुमार के पास से 100 के 12 नकली नोट बरामद किए। एसएसबी ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 180 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की जांच बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें