फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनता मिलन कार्यक्रम में सुलझी लोगों की समस्याएं

Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। डीएम ने 47 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता मिलन में डीएम ने ग्राम पुल्ला निवासी जोगाराम की प्राकृतिक आपदा राहत शिकायत पर दो दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम खूतेली के राम सिंह के घर संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम मंगोली की देवकी देवी और मंजू देवी के अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आर्थिक सहायता की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की गई। इसके अलावा कई लोगों की पानी की समस्या, सड़क निर्माण, ऋण माफी, पेंशन और राशन कार्ड सहित अनेक शिकायतों को सुनने के साथ ही मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें