फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 5.0 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में 5.0 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए न्यू कॉलोनी तिलढुकरी के पास से मनोज सिंह महर निवासी बल्यां थल को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस को एक पोर्टेबल इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि नशा तस्करों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ अनिल सिंह मनराल का कहना है कि नशा तस्करों पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है। पुलिस टीम में एसआई एसओजी जावेद हसन, एसआई संजय सिंह, एसआई प्रियंका मौनी, कांस्टेबल बलवंत सिंह वल्दिया, कांस्टेबल एसओजी गोविंद सिंह रौतेला मौजूद रहे।
विज्ञापन

आखिर मैदानी क्षेत्रों से कैसे पहुंच रही है स्मैक
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी से बड़ी मात्रा में स्मैक पिथौरागढ़ पहुंचाई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा है कि आखिर इतनी पुलिस चौकियां, थाना पार कर कैसे तस्कर स्मैक को पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचाकर लोगों को इसकी लत लगा रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी जिलों से मैदानी क्षेत्रों को चरस की तस्करी की जा रही है। कई नशे के सौदागर चरस के बदले मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर पहाड़ी जिलों में पहुंचाकर यहां के युवा वर्ग का भविष्य बरबाद करने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें