फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 11 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
11 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन


पिथौरागढ़। एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही स्कूटी को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ राजेश यादव और एसओजी प्रभारी एसआई हेम चंद्र तिवारी और एसआई जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाट चौकी बैरियर के पास चेकिंग के दौरान टनकपुर की तरफ से आ रही एक स्कूटी (यूके05ई2389) को रोककर जांच की। वाहन चालक अभय कुमार (23) निवासी सुनीगैर बजेटी की पैंट की जेब से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। संवाद
दो वारंटी गिरफ्तार
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी चंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से धारा- 138 एनआई एक्ट में संदीप पंत और धारा- 147/353/504/341में विजय धानिक को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन मर्यादा में 28 लोगों के चालान

पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 28 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ राजेश यादव के नेतृत्व में एसआई बसंत पंत ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक ललित मोहन और संतोष मेहरा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर दोनों को सीज किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें