फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मकान की छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 02 Dec 2023 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल चंपावत लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराकोट में निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शेर सिंह अधिकारी वर्तमान में अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (75) भवन मरम्मत का कार्य देखने के लिए छत पर गई हुई थीं। इसी दौरान मकान की पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से वह अचानक जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल चंपावत लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामेश्वर घाट में उनके पुत्र जितेंद्र अधिकारी ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाॅक प्रमुख विनीता, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी आदि ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें