फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने धारचूला इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनक सिंह पायर, डॉ. विजय फिरमाल, महासचिव महेंद्र ह्यांकी, सचिव डॉ. चंद्रा नबियाल, कोषाध्यक्ष अरविंद खैर, सांस्कृतिक सचिव मोनिका सीपाल, मुख्य समन्वयक राम सिंह ह्यांकी, कार्यकारिणी सदस्य बागेश्वरी गर्ब्याल, आभा फकलियाल, कुंवर ग्वाल ने शपथ ली।
केंद्रीय अध्यक्ष ह्यांकी ने कहा कि संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक है। संस्था समाज के गरीब तबके, बेरोजगार युवा एवं छात्र-छात्राओं के हितों के लिए कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संस्था अपने संसाधनों से लोगों के उत्थान के लिए लगी है। साथ ही सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेतु की तरह कार्य करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृष्णा गर्ब्याल, दिनेश चलाल, रं संग्रहालय के निदेशक डॉ. रवि पतियाल, रमेश पतियाल, महिमन ह्यांकी, अशोक नबियाल, देवकृष्ण फकलियाल, अमृता ह्यांकी, धीरेंद्र बुदियाल, महिराज गर्ब्याल, पूर्ण बुदियाल, निहारिका गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें